Breaking news
गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण में महापौर माधुरी अतुल पटेल ने दिखाई शक्ति*  - Spread the love*गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण में महापौर माधुरी अतुल पटेल ने दिखाई शक्ति* **खराब, गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण कार्य होने पर महापौर माधुरी अतुल पटेल ने राज कंस्ट्रक्शन का देयक बिल रोका*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) शहरी क्षेत्र में कायाकल्प के अंतर्गत निर्माण को लेकर महापौर माधुरी अतुल पटेल ने अपना पावर दिखाते हुए सड़क निर्माता...जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने जल प्रदाय, सीवरेज और शहरी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश* - Spread the love*जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने जल प्रदाय, सीवरेज और शहरी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति(DLRMC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) प्रमुख रूप से उपस्थित...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक भैंसदेही से सिंगल फेस लाइन की लगाई गुहार, जाकीर कि रिपोर्ट” - Spread the love“भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक भैंसदेही से सिंगल फेस लाइन की लगाई गुहार, जाकीर कि रिपोर्ट” “भीमपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया गुरुवा कवरा सरपंच ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन के माध्यम से स्कूली बच्चों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर चिंता...बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* - Spread the love*‘‘बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एजुकेशन द्वारा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के नाम से संचालित शैक्षणिक संस्थान प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साईेंस(BIMTS)महाविद्यालय बुरहानपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण...कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* - Spread the love*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित...

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने जल प्रदाय, सीवरेज और शहरी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने जल प्रदाय, सीवरेज और शहरी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश*
बुरहानपुर
Spread the love

*जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने जल प्रदाय, सीवरेज और शहरी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश*

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति(DLRMC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में कलेक्टर हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर वीरसिंग चौहान, जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, नेपानगर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती विनोद पाटील, परियोजना अधिकारी एवं आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेपानगर एवं शाहपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

*रेणुका झील उन्नयन कार्य पर विशेष समीक्षा*

बैठक में श्रीमती चिटनिस ने नगर निगम बुरहानपुर द्वारा संचालित रेणुका झील उन्नयन परियोजना की समीक्षा की। झील का कार्य फरवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। भविष्य में झील क्षेत्र में बोटिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई तथा इस संपूर्ण व्यवस्था के संचालन एवं संधारण हेतु आउटसोर्स मॉडल अपनाने का सुझाव दिया गया, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

*जल प्रदाय योजना में अर्चना चिटनिस के अहम निर्देश*

नगर निगम बुरहानपुर की जल प्रदाय योजना की समीक्षा के दौरान विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने इन्टेकवेल एवं ट्रीटमेंट प्लांट पर स्टेण्ड-बाय ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसी भी ब्रेकडाउन की स्थिति में जल प्रदाय व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।

*सीवरेज योजना में गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर*

श्रीमती चिटनिस ने सीवरेज योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जल आवर्धन की जल प्रदाय पाईप लाइन से सीवर लाईन को पर्याप्त एवं निर्धारित दूरी पर डाला जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के कंटेमिनेशन की आशंका पूरी तरह समाप्त हो सके। सीवरेज की ड्राइंग एवं डिजाइन शीघ्र पूर्ण कर अनुमोदन उपरांत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।

*अमृत 2.0 अंतर्गत शाहपुर में एप्रोन निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अमृत 2.0 योजनांतर्गत शाहपुर नगर परिषद में निर्माणाधीन एप्रोन निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यह कार्य वर्षाकाल के पूर्व 31 मई 2026 तक पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

*जनसुविधा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता-अर्चना चिटनिस*

बैठक में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है।

बैठक में कलेक्टर हर्षसिंह ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत नेपानगर नगर पालिका परिषद में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण हेतु चयनित भूमि का अग्रिम आधिपत्य प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। नेपानगर की जल प्रदाय योजना में रेलवे लाइन क्रॉसिंग हेतु रेलवे से अनुमति प्राप्त हो चुकी है। ट्रेंचलेस पद्धति से पाइपलाइन डालने का कार्य आगामी 15 दिवस में पूर्ण कर सुचारू जल प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *