*गांधी जयंती पर बुरहानपुर में हुआ गांधी शांति पदयात्रा का आयोजन*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर गांधी जी के प्रिय भजन तथा हमारा मंत्र जय जगत, हमारा लक्ष्य विश्व शांति के आकर्षक और रचनात्मक नारों के साथ मध्य प्रदेश गांधी विचार सेवा समिति जिला सर्वोदय मंडल गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा गांधी शांति पदयात्रा का आयोजन किया गया।
स्वतन्त्रता आंदोलन की विरासत, शांति, सदभाव अहिंसा व मानवीय मूल्यों के लिए एक क़दम गांधी के साथ गांधी शांति पदयात्रा रामधुन, वैष्णव जन तो तेने कहिए, हम सब की कामना सद्भावना, सब धर्मों का हो सम्मान – मानव मानव एक समान जैसे रचनात्मक नारों और संदेश के साथ बुरहानपुर के गांधी विचार केंद्र गांधी भवन के प्रांगण से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर पहुंची। जहां बड़ी संख्या में नगर के तमाम गांधी वादी विचारकों, गांधी वादी संगठनो,सर्वोदयी कार्य कर्ता सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प और खादी के सूत की माला से माल्यार्पण कर गांधी प्रतिमा को नमन किया l इस अवसर पर जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर विजय दीक्षित, संयोजक श्री मुकेश राजे, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकू टाक, युवा नेता श्री आदित्य वीर सिंह ठाकुर, गांधी शांति समिति के अध्यक्ष मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, गांधी ग्लोबल फेमिली की अध्यक्ष श्रीमती तसनीम मोहम्मद मर्चेंट, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्री संजय चौकसे, श्रम जीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री राम प्रकाश जायसवाल,प्रो श्री वीरेंद्र निर्झर, प्रो श्री सुरेन्द्र जैन, प्रो श्री दिनेश पवार, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय बुरहानपुर के पूर्व प्राचार्य श्री गजेंद्र शास्त्री, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक नारायण दास श्राफ,श्री सत्य प्रकाश कपूर, जनजागृति संस्था के समाज सेवी श्री महेंद्र जैन, श्री मंसूर सेवक, श्री कृष्ण कुमार सुखवानी, श्री श्री रमेश शुक्ला,शिवचरण शर्मा, श्री, रमेश महाजन, श्री परवेज खान बहादुर, श्री मोहम्मद मर्चेंट,श्री मुबशशर नूर अली पीरजादा, डॉ यूसुफ खान, अताउल्लाह खान, वसीम पत्रकार, निजाम भाई, अमजद खान, शेख गफ्फार भाई, मकतूम मिया ,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गांधीवादी विचारक दिलीप तायड़े आदि के साथ बड़ी संख्या में गांधी जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर गांधी शांति समिति के अध्यक्ष श्री तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने पदयात्रा में सम्मिलित सभी गांधी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी का विचार और अहिंसा हमें आत्मबल देती हैं और इसीलिए हिंसा और भौतिक जीवन की अशांति के इस दौर में गांधी का विचार और दर्शन को समझना सभी के लिए महत्वपूर्ण हो जाता हैं

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


