*नेपाल के बाद भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र – स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज* ( छत्तीसगढ़ को आदि शक्ति भूमि से भी जाना जाए ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे के नेतृत्व में तथा उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय मुख्य संगठन महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी दिलीप सिंह, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज, उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, प्रेस महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकधर मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जविंदर सिंग सलूजा, संगठन महामंत्री महन्त जय नारायण मिश्रा , समाज सेवी मन्नु ठाकुर तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थित में अतिथियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मुख्य महासचिव दिलीप सिंह ने संगठन की पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य मोदी जी के विचारों को तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर देश की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का उद्देश्य देश और विदेशों में सभी सनातनियों को एक मंच पर लाकर भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना है। साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा भारत में भी दिलाना और नेपाल में भी दिलाना है। साधु संतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाकर साधुओं की सुरक्षा करना है। स्वामी स्वदेशानंद ने कहा कि हम साधु संतों को संसद में पहुंचा कर देश की संसद को सन्त संसद बनाना चाहते हैं जिसके लिए संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा देश और विदेश मे भ्रमण कर सभी सनातनियों को एक मंच में लाने का काम किया जा रहा है। स्वामी स्वदेशानंद ने कहा कि बहुत जल्द नेपाल हिन्दू राष्ट्र बनेगा और नेपाल के बाद भारत भी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। रायपुर में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुवे स्वामी स्वदेशानन्द ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि के कण कण में आदि शक्ति का वास है जिस तरह उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है उसी तरह छत्तीसगढ़ को भी आदि शक्ति भूमि कहा जाना चाहिए। आपने नेपाल के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि नेपाल के युवा शक्ति ने भ्रष्ट सरकार का तख्ता पलट कर नेपाल में सनातन को मज़बूत करने का काम किया है। जो बधाई के पात्र हैं। मंच का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे के द्वारा बारी बारी से किया गया।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699

