*बुरहानपुर पुलिस के बाल मित्र जन जागरूक अभियान में थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा स्कूली बच्चों को थानों पर पुलिस कार्य प्रणाली,कानून व्यवस्था तथा जनसुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।*
*साइबर एक्सपर्ट द्वारा बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में किया गया जागरूक।*
*स्कूली बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछकर अपने डाउट्स किए क्लियर।*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिला बुरहानपुर में बाल मित्र जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा है, जिस के अंतर्गत स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियों को थानों में आमंत्रित कर उन्हें देश भक्ति जन सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा की भावना, साईबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, डायल-112, गुड चट एवं बेड चट, बाल विवाह उन्मूलन, पोक्सो एक्ट, संविधान एवं कानून की मूल जानकारी दी जा रही है।
दिनांक 12.09.25 को (1)थाना नेपानगर में शासकीय उर्दू हाई स्कूल (2)थाना निंबोला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निंबोला
(3)थाना खकनार अंतर्गत देड तलाई चौकी में शासकीय मॉडल स्कूल के स्कूली बच्चों एवं टीचर स्टाफ द्वारा थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। यहां थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा स्कूली बच्चों को महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं को छेड़छाड़, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट ,साइबर अपराधों जैसे मामलों की जानकारी दी तथा ऐसे अपराधों की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 70491-36100 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं एवं पुलिस कार्यप्रणाली,कानून व्यवस्था तथा जनसुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।इसके अलावा साइबर एक्सपर्ट द्वारा बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, साइबर बुलिंग आदि से बचाव के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। उन्हें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
*भ्रमण के दौरान बच्चों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को रोचक एवं उपयोगी बताया।*

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


