*बुरहानपुर में ईद मिलादुन्नबी के चांद की घोषणा हुई* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतवल्ली एवं युवा धार्मिक विद्वान हज़रत सैयद मोहम्मद अनवार उल्लाह बुखारी साहब क़िब्ला ने क़दीमी रिवायत और प्रति माह की परंपरा अनुसार चंद्र दर्शन के बाद मिलादुन्नबी के चांद दिखने की पुष्टि की है। हज़रत सैयद मोहम्मद अनवार अल्लाह बुखारी ने बताया कि बरोज़ इतवार 29 सफर उल मुज़फ्फर माह रबी उल अव्वल का चांद नज़र आ चुका है। इस लिहाज़ से 25 अगस्त 2025 बरोज़ पीर (सोमवार) को रबी उल अव्वल की पहली तारीख़ होगी इंशाल्लाह। शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतवल्ली हज़रत सैयद मोहम्मद अनवार उल्लाह बुखारी साहब क़िब्ला की घोषणा के अनुसार ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर 2025 शुक्रवार को होगी। देश के सभी हिस्सों से देश के सभी धार्मिक उलेमाओं ने एक मत से इसी तारीख की पुष्टि की है। पूरे भारत में 5 सितंबर 2025 को मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। मुस्लिम समाज जनों के लिए यह पर्व अतिमहत्वपूर्ण है। इस साल 1500 साला जश्ने मिलादुन्नबी है।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699

