*79 वें स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने निगम कार्यालय और मरीचिका गॉर्डन में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा*
बुरहानपु (इक़बाल अंसारी) 15 अगस्त 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में प्रात :8 बजे अखिल भारतीय राष्ट्रीय महापौर परिषद की अध्यक्ष एवं एवं बुरहानपुर के महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने ध्वजारोहण कर शान से लहराया तिरंगा।
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त सन 1947 में देश आज़ाद हुआ था।
मध्य प्रदेश के शहर बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर शहर के मरीचिका गॉर्डन में मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा पर तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश को आज़ादी दिलाने में वीर योद्धाओं का बहुत बड़ा बलिदान दिया।
निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शूभकामनाए दी।
निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपने संबोधन में बताया कि
मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश के सतत प्रगति पथ पर अग्रसर होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नागरिको से आग्रह किया है कि देश प्रदेश एवं नगर के विकास में हम सब दिल से सहभागी बने। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हमारे पुरातत्त्व एवं ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर के नागरिको की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में सभी के सहयोग से नगर के सतत विकास के कार्य किये गए है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उन कार्यों की जानकारी साझा कर रही हूं। इस दौरान नगर के विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2025 के राष्ट्रिय पर्व के स्वर्णिम अवसर पर नगर पालिक निगम, बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा नगर के समस्त नागरिको, पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाए देते हुए भारत के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो को श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया । उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास कार्य देश में हो रहे हैं। नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव व पार्षद नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। ध्वजारोहण पश्चात् पार्षदों एवं नगर निगम के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों तथा बुरहानपुर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी।प्रदेश सहित पूरे देश भर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,और निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल निगम, आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार शाहू, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल,एम आई सी चैयरमैन संभाजी सगरे, पार्षद हमीद डायमंड, आसिफ खान,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन,संजय शाह, बसंत पाटिल, जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे, संजय तिवारी आदि पार्षदगण तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


