स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि राष्ट्र रत्न सम्मान से हुए सम्मानित ( भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना ही हमारा उद्देश्य – स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ) नरेन्द्र मोदी विचार मंच का दो दिवसीय परिवार समन्वय बैठक का आयोजन नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिलीप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय महामंत्री संजय पाण्डे के नेतृत्व में तथा नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की अध्यक्षता में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की गई । इस बैठक में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के 28 अनुषांगिक संगठन के अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय महामंत्री तथा संगठन महामंत्री ने भाग लिया। इस दो दिवसीय बैठक में 28 अनुषांगिक संगठन के अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय महामंत्रियों के निर्णय अनुसार देश के हरेक प्रान्तों एवं विदेशों में भी भ्रमण कर भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की आवाज को बुलंद करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज को राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि जो सम्मान मुझे दिया गया है उसके लिए मै सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। आपने कहा कि आठ माह के अन्तराल में मेरे नेतृत्व में देश के हरेक प्रदेश में तथा नेपाल , भूटान में संगठन का गठन कर संगठन को मज़बूत बनाने के लिए कार्यक्रम किए गए हैं। हम 11 एवं 12 अक्टूबर को गुजरात के गांधी नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हमारे प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पांड्या के नेतृत्व में एवं जनवरी माह में प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर में लाखों साधु- संतों एवं बुद्धिजीवीयों को एक मंच पर लाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने, साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने ऐसे ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर देश व्यापी आन्दोलन करने जा रहें हैँ। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने सभी सनातनियों को एक मंच पर आने का आव्हान करते हुवे कहा कि सभी सनातनी एक मंच पर आकर हिन्दू राष्ट्र की मांग सरकार से करें। क्योंकि “एक रहोगे तो ने रहोगे और बटोगे तो कटोगे” अपने कहा कि हमारा उद्देश्य ही भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


