Breaking news
ब्लैक फंगस का सफल इलाज बिना आंखों की रोशनी खोये* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर में - Spread the love*ब्लैक फंगस का सफल इलाज बिना आंखों की रोशनी खोये*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर में भावसा निवासी एक 65 वर्षीय मरीज़ को ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) जैसी जानलेवा बीमारी से सफलतापूर्वक निजात दिलाकर डॉक्टरों ने एक बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है। कोरोना संक्रमण के दौरान मरीज़ ब्लैक फंगस...मुख्यमंत्री के बुरहानपुर आगमन पर बोहरा समाज जनों ने किया आत्मीय स्वागत* - Spread the love*मुख्यमंत्री के बुरहानपुर आगमन पर बोहरा समाज जनों ने किया आत्मीय स्वागत*   बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शनिवार को बुरहानपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। बुरहानपुर पधारने पर दाऊदी बोहरा जमात बुरहानपुर के प्रतिनिधिमंडल ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। दाऊदी बोहरा समाज Pro कमेटी के...बुरहानपुर में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उठाई पत्रकारों के हक़ की आवाज़* - Spread the love*बुरहानपुर में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उठाई पत्रकारों के हक़ की आवाज़*   ​बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया और उसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगभग 696 करोड रुपए की विकास कार्य...महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भोलेबाबा खुशियाँ लेकर आए। भगवान शिव आपको सभी प्रकार की सफलताएँ प्रदान करें।” - Spread the love“महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भोलेबाबा खुशियाँ लेकर आए। भगवान शिव आपको सभी प्रकार की सफलताएँ प्रदान करें।”   “प्रेस क्लब ऑफ वार्किंग जर्नलिस्ट परिवार की ओर से समस्त देश प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व कि ढेर सारी शुभकामनाए: डॉ जाकीर शेख” adminकेशरसिह पालवी दैनिक बैतूल न्युज संपादक. 9424615699 Rni.no.2024/73678/2023नवनिर्माण परिवार की ओर से समस्त भक्तों के साथ ही देश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व 2026 की हार्दिक बधाईयों के साथ ढेर सारी शुभकामनाएँ: नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था अध्यक्ष एवं समाज सेविका, श्रीमती मुमताज शेख” - Spread the love” नवनिर्माण परिवार की ओर से समस्त भक्तों के साथ ही देश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व 2026 की हार्दिक बधाईयों के साथ ढेर सारी शुभकामनाएँ: नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था अध्यक्ष एवं समाज सेविका, श्रीमती मुमताज शेख   “डर इसलिए नहीं लगता, चुकी सिर पर हाथ महादेव का है” या “काल भी तुम और महाकाल...

बुरहानपुर में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उठाई पत्रकारों के हक़ की आवाज़*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • बुरहानपुर में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उठाई पत्रकारों के हक़ की आवाज़*
बुरहानपुर
Spread the love

*बुरहानपुर में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उठाई पत्रकारों के हक़ की आवाज़*

 

​बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया और उसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगभग 696 करोड रुपए की विकास कार्य का भूमि पूजन किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर ‘इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ के ज़िला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने नेहरू स्टेडियम पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम के बाद मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। माननीय मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

 

​एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि पत्रकार शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मज़बूत बनाने में उनकी अहम भूमिका है, इसलिए उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

 

*​पत्रकारों के हित में की गई पाँच प्रमुख माँगें*

​एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष शकील खान द्वारा सौंपे गए पत्र में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित किया गया है। पत्रकारों के लिए एक आवासीय पत्रकार कॉलोनी विकसित की जाए और उन्हें कम दरों पर आवास उपलब्ध कराया जाए।

 

लाडली बहना योजना’ की तर्ज़ पर पत्रकारों को भी हर महीने ₹ 15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पत्रकारों और उनके परिवारों को निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज (कैशलेस उपचार) की सुविधा प्रदान की जाए।

पत्रकारों के विरुद्ध होने वाली हिंसा और बाधाओं को रोकने के लिए प्रदेश में’पत्रकार सुरक्षा कानून तुरंत लागू किया जाए। पत्रकारों को डराने-धमकाने या उन पर झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ़ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

​ज्ञापन सौंपते समय ज़िले के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकार शकील खान ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पत्रकारों की भूमिका और उनके सम्मान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक एवं गंभीरता पूर्वक निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री ने भी ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित विचार करने का आश्वासन दिया है। ​मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को सौंपे गए ज्ञापन की जिले भर के पत्रकार जगत में सराहना की जा रही है, क्योंकि यह सीधे तौर पर पत्रकारों के हित, उनके भविष्य और उनके कार्यक्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *