“मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 10 दोपहिया वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार, जाकीर कि रिपोर्ट”
“बैतूल जिले में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस को चोरी गई 10 मोटर साइकिल को बरामद करने एवं संदेही आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।”
🔹*घटना का विवरण*
“मूलताई:” दिनांक 04.04.2026 को थाना मुलताई पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लेंडागोंदी निवासी पंकज पंवार ने अपने खेत स्थित भैंस के बाड़े में कई चोरी की मोटरसाइकिलें छुपाकर रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पंचों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज पिता हीराचंद पंवार, उम्र 31 वर्ष, निवासी लेंडागोंदी बताया।आरोपी के भैंस बाड़े की तलाशी लेने पर कुल 10 नग दोपहिया वाहन (09 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी) बरामद कि गई, जिनकी कुल *अनुमानित कीमत लगभग ₹6,60,000/- (छः लाख साठ हजार रुपये)* है। आरोपी उक्त वाहनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका एवं संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया।
आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/2026 धारा 35(1)(ड) बी.एन.एस.एस. एवं 305(बी) बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पंकज पिता हीराचंद पंवार, उम्र 31 वर्ष निवासी–लेंडागोंदी, थाना मुलताई, जिला बैतूल के पास से बरामद संपत्ति में कुल 10 नग दोपहिया वाहन (09 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी) की कुल अनुमानित कीमत–₹6,60,000/- बताई गई।
बरामद दोपहिया वाहनों का विवरण निम्न है जिसमें मोटरसाइकिल सीडी 100–रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP28ND3028, नंबर 2 मोटरसाइकिल हीरो “बिना नंबर”– चेसिस क्रमांक
“MBLHAW02XLGA14961”
नंबर 3. मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स – रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP28MU2253, नंबर 4. मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर “बिना नंबर”–चेसिस क्रमांक MBLJAW097K9M03457,
नंबर 5. मोटरसाइकिल पैशन प्रो– रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP28N8799, नंबर 6. स्कूटी – रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP48MZ1562, नंबर 7. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस – रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP28NF2384
नंबर 8. मोटरसाइकिल HF डीलक्स – रजिस्ट्रेशन क्रमांक
MP28C1733, नंबर 9. मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना– रजिस्ट्रेशन क्रमांक
MP28MZ7170, नंबर 10. मोटरसाइकिल HF डीलक्स – रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP28MR0613, उक्त करवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक सुनील सरयाम, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक 484 दिनेश बरडे, आरक्षक गजराज, आर.167 सत्येन्द्र पाल, आर.500 आनंद वट्टी, आर.248 शिवराज धाकड़, चालक आर.667 सेवाराम पंवार एवं म.आर.195 मेघा धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“पुलिस अधीक्षक की अपील”
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें, वाहन पार्क करते समय उचित लॉकिंग व्यवस्था का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते का
र्रवाई की जा सके।
