“सेवानिवृत्त शिक्षक की वर्षों की सेवा के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर विदाई देना, जाकीर की रिपोर्ट”
“शोभापुर कॉलोनी निवासी वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती प्रमिला पाटिल “प्रभारी प्रधान पाठक” के सेवानिवृत्ति के दौरान सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित कर भावभीन विदाई दी गई।”
“माध्यमिक शाला शोभापुर कॉलोनी के साथी शिक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती प्रमिला पाटिल के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान और श्रीमती पाटिल के व्यक्तित्व की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी।”
” वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ ही प्रधान पाठक व छात्रों और सहकर्मियों द्वारा श्रीमती प्रमिला पाटिल को विदाई दी गई। चुके विदाई समारोह शासकीय कर्मवीर के सम्मान और एक शिक्षक द्वारा शिक्षा में लाए गए सकारात्मक बदलावों को मान्यता देने के लिए महत्वपूर्ण भी माने जाते हैं”
“घोड़ाडोंगरी:” शिक्षा विभाग द्वारा प्रभारी प्रधान पाठक का सेवानिवृत्ति समारोह “विदाई समारोह” 30 मार्च 2026 को शोभापुर कॉलोनी में आयोजित किया गया। चुकी उक्त कार्यक्रम श्रीमती प्रमिला पाटिल की लंबी और समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए रखा गया था। विदाई समारोह में सहकर्मियों, छात्रों और अधिकारियों ने श्रीमती पाटिल के मार्गदर्शन की सराहना कर शुभकामनाएं प्रेषित की । वही इस अवसर पर श्रीमती पाटिल को भावभीनी विदाई देते हुए शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 मार्च 2026 को एकीकृत शासकीय टीडब्ल्यूडी माध्यमिक शाला, शोभापुर कॉलोनी में वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती प्रमिला पाटिल “प्रभारी प्रधान पाठक” का सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह कार्यकर्म आयोजित किया गया था। जिसमें जनशिक्षा केंद्र शोभापुर के दोनों “सीएसी” समेत सभी गणमान्य नागरिकों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। तदपरांत श्रीमती पाटिल के कार्यकाल के अंतिम दिन दिनांक 31 मार्च 2026 को संकुल प्राचार्य श्रीमती रजनी श्रीवास्तव एवं शिक्षक श्री अनिल मानके ने श्रीमती प्रमिला पाटिल को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके 42 वर्ष 2 माह के सफल कार्यकाल की शुभकामनायें दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कहा कि जिस तरह से शिक्षा विभाग में लाए गए सकारात्मक बदलाव, ठीक उसी तरह परिवार में एक वटवृक्ष जो कि बीते 42 वर्षों में अपने परिश्रम से लगा कर उभारा, अब उसकी ठंडी ठंडी छाया में परिवार के साथ सुख का आनंद लेवे यही शुभकामनाएं संकुल परिवार की ओर से प्रेषित की।
